सुभाष नगर में कार की टक्कर से डिलीवरी बॉय की मौत

दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली एक बार फिर सड़क पर लापरवाही और तेज रफ्तार का शिकार हुई है। पश्चिमी दिल्ली के सुभाष नगर इलाके में बीती रात एक भीषण सड़क हादसे में एक युवा डिलीवरी बॉय की दर्दनाक मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह हादसा सुबह करीब 3 बजे सुभाष नगर थाना क्षेत्र में हुआ।

एक तेज रफ्तार कार ने एक डिलीवरी बॉय को अपनी चपेट में ले लिया। कार की गति इतनी अधिक थी कि टक्कर के बाद बाइक सवार युवक काफी दूर जाकर गिरा, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। दिल्ली पुलिस ने घटना की सूचना मिलते ही तत्काल कार्रवाई की। आरोपी वाहन चालक को हिरासत में ले लिया गया है और दुर्घटना में प्रयुक्त कार को भी जब्त कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और दुर्घटना के कारणों का पता लगाने का प्रयास कर रही है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *