KARMYUG VARTA

एक साथ आयें, नई रांह बनायें

गोरखपुर पहुंचे भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन, मंच पर सीएम योगी भी मौजूद

1 min read

गोरखपुर। BJP की ‘लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ पदयात्रा’ के लिए पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन बुधवार को गोरखपुर पहुंच गए। महाराणा प्रताप इंटर कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम के मंच पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद हैं। पदयात्रा के जरिए भाजपा गोरखपुर में अपनी ताकत का प्रदर्शन कर रही है। इसमें प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी सहित पार्टी के कई वरिष्ठ नेता और सहयोगी दलों के प्रमुख शामिल हो रहे हैं।भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद नितिन नवीन का यह पहला गोरखपुर दौरा है। एयरपोर्ट पहुंचने के बाद वह सर्किट हाउस गए। इसके बाद महाराणा प्रताप इंटर कॉलेज में आयोजित जनसभा में पहुंचे। जनसभा के बाद यहीं से पदयात्रा शुरू होगी।

जनसभा में राष्ट्रीय महामंत्री एवं यूपी प्रभारी विनोद तावड़े, राष्ट्रीय महामंत्री हरीश द्विवेदी, राष्ट्रीय मंत्री प्रदीप वर्मा, निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. संजय निषाद, सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर और अपना दल की राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल भी शामिल हैं। पदयात्रा महाराणा प्रताप इंटर कॉलेज से शुरू होकर करीब 1200 मीटर की दूरी तय करते हुए गोलघर स्थित काली मंदिर के पास सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा तक पहुंचेगी। यहां प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ पदयात्रा का समापन होगा। आयोजन में एक लाख कार्यकर्ताओं की भागीदारी का लक्ष्य रखा गया है। मार्ग में 18 स्थानों पर पदयात्रा का स्वागत किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *