KARMYUG VARTA

एक साथ आयें, नई रांह बनायें

नरमू के पूर्व महामंत्री केएल गुप्ता का निधन, 109 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस

1 min read
K.L Gupta

गोरखपुर। NE रेलवे मजदूर यूनियन (नरमू) के लगातार 60 बार महामंत्री रहे 109 वर्षीय केएल गुप्ता का शुक्रवार का निधन हो गया। उन्होंने दोपहर 12 बजे अपने गोरखपुर के पुर्दिलपुर स्थित आवास पर अंतिम सांस ली। वह पिछले एक साल से अस्वस्थ चल रहे थे। वर्तमान में वह यूनियन के अध्यक्ष थे। पिछले साल अस्वस्थता पर उन्होंने महामंत्री का पद छोड़ दिया था।

फेडरेशन के जनरल सेक्रेटरी शिव गोपाल मिश्र, फेडरेशन के सहायक महामंत्री नरमू के महामंत्री बसंत लाल चतुर्वेदी, फेडरेशन के जोनल सेक्रेटरी व यूनियन के संयुक्त महामंत्री ओंकार नाथ सिंह, मंडल मंत्री संजय कुमार पांडेय आदि पदाधिकारियों ने शोक-संवेदना व्यक्त की है। पूर्वोत्तर रेलवे कर्मचारी संघ के महामंत्री विनोद कुमार राय ने भी श्रद्धांजलि अर्पित किया है। उनके निधन की खबर से पूर्वोत्तर रेलवे ही नहीं भारतीय रेलवे में शोक की लहर दौड़ गई है। आल इंडिया रेलवे मेंस फेडरेशन और एनई रेलवे मजदूर यूनियन ही नहीं अन्य कर्मचारी संगठनों ने शोक संवेदना व्यक्त की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed