KARMYUG VARTA

एक साथ आयें, नई रांह बनायें

इंस्टाग्राम पर परवान चढ़ा प्यार, नीलकंठ धाम में लिए सात फेरे, परिजनों ने दिया आशीर्वाद

1 min read

कानपुर। घाटमपुर के सजेती थाना क्षेत्र में इंस्टाग्राम पर हुई दोस्ती के करीब एक साल बाद प्रेमी युगल बृहस्पतिवार को विवाह बंधन में बंध गया। दोनों परिवारों की सहमति से सजेती कस्बे के नीलकंठ महादेव मंदिर में शादी की रस्में पूरी कराई गईं। इस दौरान दोनों पक्षों के परिजन मौजूद रहे। सजेती के बीरबल अकबरपुर गांव निवासी स्व. सेवक राम की बेटी शिवदेवी (23) और फतेहपुर के अमौली क्षेत्र स्थित भागलपुर निवासी ओमकार के बेटे उदयभान (24) की करीब एक साल पहले इंस्टाग्राम के माध्यम से दोस्ती हुई थी। धीरे-धीरे बातचीत बढ़ी और दोनों के बीच प्रेम संबंध हो गया। मई में शिवदेवी युवक के साथ घर से चली गई थी।

परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर तलाश शुरू की। सर्विलांस की मदद से युवती की लोकेशन महाराष्ट्र में मिली। इसके बाद पुलिस ने दबाव बनाकर युवक-युवती और उनके परिजन को तीन नवंबर को थाने बुलाया। वहां दोनों ने परिजनों के सामने एक-दूसरे से शादी करने की इच्छा जताई। बातचीत के बाद दोनों परिवार विवाह के लिए राजी हो गए। बृहस्पतिवार को परिजन दोनों को नीलकंठ महादेव मंदिर ले गए, जहां उन्होंने एक-दूसरे को वरमाला पहनाई और सात फेरे लेकर साथ निभाने का वचन दिया। परिजनों ने नवदंपती को आशीर्वाद दिया। थाना प्रभारी अनुज भारती ने बताया कि दोनों परिवारों की सहमति से मंदिर में विवाह कराया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed