KARMYUG VARTA

एक साथ आयें, नई रांह बनायें

अर्नब तूफान और अतिवृष्टि से फसल बर्बादी पर सीएम योगी सख्त

लखनऊ। अतिवृष्टि और अर्नब तूफान से किसानों की फसलों को हुए नुकसान का मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गंभीरता से संज्ञान लिया है। उन्होंने प्रदेश के सभी जिलाधिकारियों को तत्काल फील्ड में उतरकर फसल क्षति का आकलन कराने के निर्देश दिए हैं। सीएम ने स्पष्ट किया है कि प्रभावित किसानों को मुआवजा देने में किसी तरह की देरी नहीं होनी चाहिए। नुकसान का आकलन कर किसानों को तुरंत उचित मुआवजा उपलब्ध कराया जाए।

सीएम योगी ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि यदि फसल की क्षति निर्धारित मुआवजे के दायरे से अधिक है तो भी किसानों को राहत दिलाने के लिए आवश्यक कार्रवाई की जाए। ऐसी स्थिति में फील्ड स्तर के अधिकारी नुकसान की वास्तविक स्थिति से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराएं, ताकि प्रभावित किसानों को उचित सहायता मिल सके। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से फसल नुकसान के आकलन और मुआवजे की प्रक्रिया में पूरी संवेदनशीलता बरतने को कहा है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि संकट की इस घड़ी में प्रदेश सरकार किसानों के साथ खड़ी है। सीएम ने अधिकारियों को यह भी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं कि कोई भी प्रभावित किसान राहत से वंचित न रहे और नुकसान के आकलन से लेकर मुआवजा वितरण तक की प्रक्रिया में अनावश्यक देरी न हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed