डिजिटल अरेस्ट घोटाले में CBI की बड़ी कार्रवाई, 16 राज्यों में 80 ठिकानों पर छापेमारी

दिल्ली। CBI ने आज 16 राज्यों में 80 ठिकानों पर छापेमारी की है। यह छापेमारी डिजिटल अरेस्ट स्कैम से जुड़े मामले में की गई है। सीबीआई ने ऑपरेशन चक्र के तहत यह कार्रवाई की है। इस ऑपरेशन के जरिए सीबीआई द्वारा साइबर अपराध के बुनियादी ढांचे पर समन्वित कार्रवाई की जा रही है। CBI ने ऑपरेशन चक्र के दौरान 60 विशेष टीमों का गठन किया है। इन टीमों ने पंजाब, गुजरात, दिल्ली, महाराष्ट्र, हरियाणा, तमिलनाडु, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान, असम, पश्चिम बंगाल, मणिपुर, कर्नाटक और ओडिशा समेत 16 राज्यों में 80 से ज्यादा ठिकानों पर छापेमारी और तलाशी अभियान चलाया है। 

CBI की यह कार्रवाई डिजिटल अरेस्ट स्कैम की जांच का हिस्सा है, जिसका उद्देश्य देश में डिजिटल गिरफ्तारी घोटालों के 200 से अधिक मामलों में शामिल परिचालन नेटवर्क को खत्म करना है। सीबीआई ने इस मामले में शेल कंपनियों के गठन और अवैध बैंक खातों को खोलने के मामले में दो संदिग्धों को गिरफ्तार किया है। इन खातों का इस्तेमाल डिजिटल गिरफ्तारी से मिली धांधली की रकम को मनी लॉन्ड्रिंग करने के लिए इस्तेमाल किया जा रहा था। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed