गंगा का जलस्तर बढ़ने से रुका सिक्सलेन पुल का काम

प्रयागराज। इनर रिंग रोड के तहत गंगा नदी पर नीबी कलां से सरस्वती हाईटेक सिटी तक निर्माणाधीन सिक्सलेन पुल का काम जलस्तर बढ़ने से रुक गया है। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) की तरफ से वर्ष 2025 में इनर रिंग रोड योजना के तहत झूंसी-नैनी के बीच 3.2 किलोमीटर लंबे सिक्सलेन सेतु का निर्माण शुरू किया गया। इसे दिसंबर 2027 तक पूरा होना है। मगर गंगा नदी का जलस्तर बढ़ने से करीब माहभर निर्माण बाधित हो जाता है।

करीब 2.2 किमी लंबे पुल का सितंबर तक रोके जाने के आसार हैं। ब्रिज के नदी वाले हिस्से में 30 पिलर का निर्माण कार्य चल रहा है। जिसकी बुनियाद भरकर पिलर खड़ा करने का कार्य पूरा किया जा चुका है। पिछले कई दिनों से गंगा व यमुना में जलस्तर बढ़ रहा है। इसकी वजह से पिलर पर सेगमेंट और सुपर स्ट्रक्चर रखने व कार्य प्रभावित हो गया है। जबकि पुल के बाकी के हिस्से में निर्माण कार्य तेजी से कराया जा रहा है। वहीं, 50 से अधिक पिलर पर सुपर स्ट्रक्चर रखे जा चुके हैं। जलस्तर घटने की स्थिति में पुल के पिलर का काम शुरू किया जाएगा। फिलहाल सितंबर तक पुल का निर्माण रोके जाने की संभावना है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *