KARMYUG VARTA

एक साथ आयें, नई रांह बनायें

“पुलिस भर्ती की परीक्षा मेरठ” आठ अभ्यर्थियों की हालत बिगड़ी, दो के पैर में फ्रैक्चर

1 min read

मेरठ। उत्तर प्रदेश पुलिस आरक्षी भर्ती की शारीरिक दक्षता परीक्षा के पहले दिन दौड़ के दौरान आठ अभ्यर्थियों की हालत बिगड़ गई। सभी को उपचार के लिए अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। इनमें गौतमबुद्धनगर के प्रिंस और बागपत के सुमित डांगी के पैर में फ्रैक्चर बताया गया है। सोमवार को कुल 828 अभ्यर्थियों ने 4.8 किलोमीटर की दौड़ में हिस्सा लिया। गौतमबुद्धनगर के प्रिंस और बागपत के सुमित डांगी के पैर में फ्रैक्चर हुआ है। सभी अभ्यर्थियों को चिकित्सकीय निगरानी में रखा गया है।

828 अभ्यर्थियों ने लगाई 4.8 किमी दौड़
पहले दिन निर्धारित अलग-अलग राउंड में कुल 828 अभ्यर्थियों ने दौड़ में हिस्सा लिया। अभ्यर्थियों को 25 मिनट में 4.8 किलोमीटर की दूरी पूरी करनी है। इसके लिए उन्हें निर्धारित रेसिंग ट्रैक के 12 चक्कर लगाने होते हैं। दौड़ की शुरुआत सुबह पांच बजे से की गई, ताकि तेज धूप और गर्मी बढ़ने से पहले शारीरिक दक्षता परीक्षा पूरी कराई जा सके।

सात दिन चलेगी शारीरिक दक्षता परीक्षा
मेरठ में यूपी पुलिस आरक्षी भर्ती की शारीरिक दक्षता परीक्षा करीब सात दिन चलने वाली है। इसमें कुल 4,500 अभ्यर्थियों के शामिल होने की संभावना है। केवल लिखित परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को ही शारीरिक दक्षता परीक्षा के लिए बुलाया गया है। भर्ती स्थल पर अभ्यर्थियों की जांच के साथ चिकित्सा व्यवस्था भी रखी गई है। परीक्षा के दौरान किसी अभ्यर्थी की तबीयत बिगड़ने पर उसे तत्काल उपचार उपलब्ध कराने की व्यवस्था की गई है।



आठ अभ्यर्थी अस्पताल में भर्ती
छठी वाहिनी पीएसी परिसर में सोमवार सुबह पुलिस आरक्षी भर्ती की शारीरिक दक्षता परीक्षा शुरू हुई। दौड़ के दौरान हालत बिगड़ने पर आठ अभ्यर्थियों को एसडीएस ग्लोबल अस्पताल में भर्ती कराया गया। इनमें दो अभ्यर्थियों के पैर में फ्रैक्चर है। अन्य अभ्यर्थियों को दूसरे सरकारी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। छठी वाहिनी पीएसी परिसर में सोमवार सुबह पुलिस आरक्षी भर्ती की शारीरिक दक्षता परीक्षा शुरू हुई। दौड़ के दौरान हालत बिगड़ने पर अजय निवासी शामली, मुकुल निवासी गाजियाबाद, विपुल निवासी मुजफ्फरनगर, आकाश निवासी मोदीनगर, रितिक शर्मा निवासी शामली, पंकज, गौतमबुद्धनगर के प्रिंस और बागपत के सुमित डांगी को एसडीएस ग्लोबल अस्पताल में भर्ती कराया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed