KARMYUG VARTA

एक साथ आयें, नई रांह बनायें

आज सरदार पटेल प्रतिमा माल्यार्पण और रन फॉर यूनिटी के चलते बदला रहेगा शहर का यातायात

1 min read

लखनऊ। सरदार वल्लभ भाई पटेल की 151वीं जयंती के अवसर पर शनिवार को हजरतगंज में सुबह 8:30 बजे जीपीओ स्थित सरदार पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण कार्यक्रम का आयोजन होगा। इसलिए सुबह छह बजे से दोपहर 12 बजे तक यातायात व्यवस्था बदली रहेगी।

  1. चारबाग की ओर से आने वाली रोडवेज और सिटी बसें रॉयल होटल (बापू भवन), लोकभवन विधानभवन मार्ग की ओर नहीं जा सकेंगी।- कैसरबाग की ओर से आने वाली रोडवेज, सिटी बसें रायल होटल (बापू भवन), लोकभवन विधानभवन मार्ग की ओर नहीं जा सकेंगी
  2. हजरतगंज चौराहे की ओर से सामान्य यातायात विधानभवन मार्ग, लोकभवन, रॉयल होटल (बापू भवन) चौराहे की ओर नहीं जा सकेंगे।

    रॉयल होटल (बापू भवन) चौराहे से विधानभवन मार्ग, लोकभवन, हजरतगंज चौराहे की ओर सामान्य यातायात नहीं जा सकेगा।
  3. कैपिटल तिराहे से सामान्य यातायात हजरतगंज चौराहा या विधानभवन मार्ग, लोकभवन, रॉयल होटल (बापू भवन) की ओर से नहीं जा सकेगा।
  4. लालबत्ती चौराहे से प्रेरणा केंद्र तिराहा, एनेक्सी तिराहा, सिसेंडी की तरफ सामान्य यातायात नहीं जा सकेगा।
  5. हजरतगंज चौराहे से रॉयल होटल चौराहे तक आवागमन पूरी तरह से बाधित रहेगा।

रन फॉर यूनिटी रैली, बदला रहेगा यातायात

  1. रॉयल होटल चौराहे से अशोक लाट चौराहे की तरफ नहीं जा सकेंगे।
  2. सिकंदर बाग चौराहे से हजरतगंज चौराहा की तरफ लोग नहीं जा सकेंगे।
  3. बंदरिया बाग चौराहे से हजरतगंज चौराहा की तरफ लोग नहीं जा सकेंगे।
  4. बर्लिंगटन चौराहे से रॉयल होटल और हजरतगंज चौराहे की ओर नहीं जा सकेंगे।
  5. लालबाग चौराहे से मेफेयर तिराहे की तरफ लोग नहीं जा सकेंगे।
  6. हजरतगंज से वाल्मीकि तिराहे की तरफ नहीं जा सकेंगे।
  7. डनलफ तिराहे से अल्का तिराहे की तरफ नहीं जा सकेंगे।
  8. सुभाष और परिवर्तन चौक चौराहे से अशोक लाट चौराहे की तरफ नहीं जा सकेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed