KARMYUG VARTA

एक साथ आयें, नई रांह बनायें

“सरकार हो या विपक्ष, सभी मर्यादा में रहें” भगवान राम के आदर्शों का दिया संदेश याद रखें: मुरली मनोहर जोशी

नई दिल्ली। भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री मुरली मनोहर जोशी ने मर्यादा के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि सरकार, विपक्ष और आम जनता, सभी को अपनी मर्यादा में रहकर काम करना चाहिए। उन्होंने भगवान राम का उदाहरण देते हुए कहा कि उन्होंने हमेशा मर्यादा के भीतर रहकर जीवन जीने का संदेश दिया था। दिल्ली में दिए बयान में मुरली मनोहर जोशी ने कहा कि भगवान राम ने एक बार मर्यादा के दायरे में रहने के महत्व पर जोर दिया था।

उन्हें मर्यादा पुरुषोत्तम कहा जाता है और उन्होंने सभी को इन्हीं सिद्धांतों के अनुसार जीवन जीने की सीख दी। मुरली मनोहर जोशी ने कहा कि अगर हर व्यक्ति मर्यादा के दायरे में रहकर काम करे तो सब कुछ ठीक रहेगा। उन्होंने कहा कि यह नियम केवल आम लोगों के लिए नहीं है, बल्कि सरकार और विपक्ष में बैठे लोगों को भी इसका पालन करना चाहिए। उन्होंने कहा कि सरकार हो, विपक्ष हो या आम जनता, सभी को अपने व्यवहार में शालीनता और मर्यादा बनाए रखनी चाहिए। अपने बयान के अंत में भाजपा के वरिष्ठ नेता ने ‘जय श्री राम’ का उद्घोष भी किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed