डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के हेलिकॉप्टर की लखनऊ एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य को लेकर जा रहे हेलीकॉप्टर में शनिवार को अचानक तकनीकी खराबी आ गई। वह लखनऊ के ला मार्टिनियर कॉलेज से कौशाम्बी के लिए रवाना हुए थे। उड़ान के दौरान हेलीकॉप्टर में खराबी आने के कारण उसके भीतर धुआं भरने लगा।

स्थिति को देखते हुए पायलट ने तुरंत सतर्कता दिखाते हुए हेलीकॉप्टर को चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डा पर आपात स्थिति में उतार दिया। हेलीकॉप्टर सुरक्षित उतर गया और उपमुख्यमंत्री पूरी तरह सुरक्षित बताए जा रहे हैं। घटना की जानकारी मिलते ही प्रशासन और सुरक्षा से जुड़े अधिकारी मौके पर पहुंच गए। तकनीकी टीम हेलीकॉप्टर में आई खराबी की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *