UP: यूपी में 9 सीनियर आईपीएस अफसरों के तबादले, देखें कहां दी गई तैनाती

लखनऊ। यूपी में नौ सीनियर आईपीएस अफसरों के तबादले कर दिए गए हैं। अपर पुलिस महानिदेशक यातायात सड़क सुरक्षा ए सतीश गणेश की जिम्मेदारी बढ़ाई गई है। वर्तमान जिम्मेदारी के साथ ही उन्हें अपर पुलिस महानिदेशक अपराध उत्तर प्रदेश की भी जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसी तरह जय नरायन सिंह को पुलिस महानिदेशक ईओडब्ल्यू यूपी लखनऊ की जिम्मेदारी दी गई है। अभी तक वो पुलिस महानिदेशक/ अपर पुलिस महानिदेशक यूपी पॉवर कॉरपोरेशन की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। आईपीएस ध्रुव कांत ठाकुर को पुलिस महानिदेशक/महासमादेष्टा, होमगार्ड यूपी के साथ ही पुलिस महानिदेशक नागरिक सुरक्षा का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

आईपीएस विनोद कुमार सिंह को पुलिस महानिदेशक, सीआईडी यूपी के साथ-साथ पुलिस महानिदेशक, साइबर क्राइम यूपी, लखनऊ व पुलिस महानिदेशक यूपी 112 लखनऊ का भी अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। IPS आलोक सिंह को पुलिस महानिदेशक, पीएसी मुख्यालय, यूपी लखनऊ के साथ-साथ पुलिस महानिदेशक विशेष सुरक्षा बल का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। IPS अनुपम कुलश्रेष्ठ को अपर पुलिस महानिदेशक, कानपुर जोन नियुक्त किया गया है। आईपीएस डॉ. आर के स्वर्णकार को अपर पुलिस महानिदेशक यूपी पॉवर कारपोरेशन की जिम्मेदारी दी गई है। इसी तरह IPS गीता सिंह को पुलिस महानिरीक्षक प्रशिक्षण निदेशालय की जिम्मेदारी दी गई है। आईपीएस एस के भगत को अपर पुलिस महानिदेशक आगरा जोन नियुक्त किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed