KARMYUG VARTA

एक साथ आयें, नई रांह बनायें

हम मंदिर-मस्जिद में बांटकर राजनीति करने के खिलाफ बकरीद की बधाई:मायावती

1 min read

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने ईद-उल-अज़हा की बधाई दी। उन्होंने बृहस्पतिवार को जारी बधाई संदेश में कहा कि कुर्बानी का यह पाक त्योहार हमें त्याग, भाईचारे और इंसानियत का पैगाम देता है। बसपा के चार बार के शासनकाल में हर घर में बरकत, हर दिल में अमन और हर बस्ती में खुशहाली थी। हमें एक बार फिर वैसा ही प्रदेश बनाना है।

बसपा अपनी सर्वसमाज-हितैषी सरकार के लिए आज भी प्रतिबद्ध है। आज जब देश में नफरत की राजनीति हो रही है, भाई को भाई से लड़ाया जा रहा है ईद का यह पैगाम और भी ज़रूरी हो जाता है। उन्होंने कहा कि बाबा साहब का संविधान हमें सिखाता है कि इस देश में हर नागरिक बराबर है। चाहे उसका मज़हब कोई भी हो, जाति कोई भी हो। हम उस राजनीति के खिलाफ हैं जो मंदिर-मस्जिद में बांटकर वोट मांगती है। हम उस भारत के साथ हैं जहां ईद, दिवाली और होली, सब मिलकर मनाए जाते हैं। भारत एक रहे, मज़बूत रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed