वाराणसी। सारनाथ थाना क्षेत्र में महेंद्र गौतम की हत्या करने वाले सुपारी किलर बनारसी यादव पर एक लाख का पुरस्कार घोषित था। आज एसटीएफ टीम के साथ चौबेपुर थाना अंतर्गत बारियासनपुर रिंग रोड पर मुठभेड़ हुई। मुठभेड़ के बाद घायल अवस्था में उसे नजदीकी अस्पताल भेजा गया, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। बनारसी पर दो दर्जन से ज्यादा गंभीर मुकदमे दर्ज है। मौके से दो पिस्टल और भारी संख्या में कारतूस बरामद हुए हैं।
किलर बनारसी यादव मुठभेड़ में ढेर, एक लाख के इनामी बदमाश पर दो दर्जन से ज्यादा गंभीर मुकदमे
