“मोहब्बत का दर्दनाक” जहर खाकर थाने पहुंचा प्रेमी जोड़ा, प्रेमिका की मौत

मैनपुरी। उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले में प्रेम कहानी का दर्दनाक अंत हो गया। जहर खाकर थाने पहुंचे प्रेमी जोड़े की हालत बिगड़ गई। परिजन दोनों के अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने प्रेमिका को मृत घोषित कर दिया, वहीं युवक की हालत गंभीर बनी हुई है। एक दिन पहले घर से चले गई कस्बा निवासी किशोरी और प्रेमी युवक शुक्रवार दोपहर पुलिस और परिजनों के दबाव के चलते जहर खाकर थाने पहुंचे। थाना परिसर में प्रवेश करते ही किशोरी की हालत बिगड़ गई। अचेत होकर गिर गई। आनन फानन युवक के परिजन उपचार के लिए फिरोजाबाद ले गए। वहां चिकित्सक ने किशोरी को मृत घोषित कर दिया। सीओ कुरावली ने थाने पहुंच कर जानकारी जुटाई।

बताया गया है कि किशोरी बृहस्पतिवार को पड़ोस के गांव निवासी युवक के साथ चली गई थी, परिजनों ने युवक के खिलाफ थाने में अगवा कर ले जाने की प्राथमिकी दर्ज कराई थी। उधर परिजन अपने तीरके से दोनों की तलाश में जुटे हुए थे। शुक्रवार को दोनों जनपद फिरोजाबाद के आसपुर क्षेत्र में मिल गए। लड़के के परिजन दोनों को थाने ला रहे थे। इस बीच दोनों ने जहरीला पदार्थ खा लिया। जब दोनों थाना औंछा पहुंचे तभी किशोरी की हालत बिगड़ी और वह अचेत होकर गिर गई।किशोरी को आनन फानन फिरोजाबाद ले जाया गया। जांच के बाद चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। थाना प्रभारी ने बताया कि संभवत  युवक ने भी जहर खाया है, उसका उपचार चल रहा है। जानकारी की जा रही है, पोस्टमार्टम रिपोर्ट व तहरीर के आधार पर पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *