पुलिस अधीक्षक विकास कुमार के निर्देशन पर सादुल्लाह नगर पुलिस ने हत्या आरोपियों को किया गिरफ्तार

बलरामपुर। जनपद पुलिस ने थाना सादुल्लानगर क्षेत्र में हुई हत्या की घटना का 24 घंटे के भीतर सफल अनावरण करते हुए चार वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के पास से घटना में प्रयुक्त चेन स्पॉकेट लगा लोहे का रॉड तथा दो लकड़ी के डंडे भी बरामद किए हैं।

पुलिस के अनुसार 14 मई 2026 को ग्राम गोलेपुर में शादी समारोह के दौरान महिलाओं के बीच हुए विवाद में बीच-बचाव कर रहे तेज बहादुर यादव पर आरोपियों ने लोहे की रॉड और डंडों से हमला कर दिया था। गंभीर रूप से घायल तेज बहादुर की इलाज के दौरान मृत्यु हो गई। मामले में थाना सादुल्लानगर में मुकदमा दर्ज कर पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए रामदास कश्यप, रिंकू, जयकरन कश्यप और हजारी को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *