पुलिस अधीक्षक गोण्डा द्वारा थाना मोतीगंज का किया गया वार्षिक निरीक्षण, सम्बन्धित को दिए गए आवश्यक दिशा-निर्देश

गोण्डा। पुलिस अधीक्षक गोण्डा श्री विनीत जायसवाल द्वारा आज दिनांक 19.05.2026 को थाना मोतीगंज का वार्षिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण से पूर्व पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा थाना परिसर पहुंचकर गार्द की सलामी ली गयी। तत्पश्चात थाना परिसर, थाना कार्यालय, विवेचना कक्ष, महिला हेल्प डेस्क, शस्त्रागार एवं अन्य शाखाओं का गहन निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा थाना परिसर को स्वच्छ एवं व्यवस्थित रखने, कार्यालय अभिलेखों को अद्यावधिक बनाए रखने तथा अभिलेखों के उचित रख-रखाव हेतु प्रभारी निरीक्षक मोतीगंज को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। शस्त्रागार में रखे शस्त्रों की नियमित साफ-सफाई एवं रखरखाव सुनिश्चित करने के साथ-साथ अधिकारियों एवं कर्मचारियों से शस्त्रों को खोलकर एवं बन्द कराकर उनकी कार्यक्षमता की जांच करायी गयी।

साथ ही भोजनालय कक्ष में पुलिस कर्मियों हेतु गुणवत्तायुक्त एवं पोषणयुक्त भोजन तैयार किए जाने हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया। मिशन शक्ति कक्ष एवं महिला हेल्प डेस्क का निरीक्षण करते हुए महोदय द्वारा नियुक्त महिला पुलिसकर्मियों से वार्ता की गयी तथा घरेलू हिंसा एवं महिला सम्बन्धी अपराधों से पीड़ित महिलाओं एवं बालिकाओं की काउंसलिंग के दौरान उनकी भूमिका, शिकायतकर्ता की समस्याओं को संवेदनशीलता के साथ सुनने तथा शिकायतों पर त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही किए जाने के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त की गयी। पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा अपराध रजिस्टर का अवलोकन कर अपराध नियंत्रण एवं प्रभावी पुलिसिंग को और अधिक गति प्रदान करने हेतु निर्देश दिए गए। साथ ही बीट आरक्षियों की बीट बुक चेक कर उनके दायित्वों एवं क्षेत्रीय गतिविधियों के सम्बन्ध में पूछताछ की गयी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *