लखनऊ। राजधानी मामला लखनऊ के ठाकुरगंज थाना क्षेत्र के बसंतकुंज चौकी का है जहाँ पर अपने आने वाले रिश्तेदारों का इंतजार कर रहे मलौना मोहम्मद मुजाहिद , मौलाना मोहम्मद अली , मौलाना मोहम्मद सलाउद्दीन को चौकी प्रभारी बसंतकुंज सर्वेश नायर ने बिना किसी सवाल जवाब के गाली देना शुरू कर दिया , महजूद लोगो के द्वारा गाली देने का कारण पूंछने पर मारना शुरू कर दिया, बढ़ती भीड़ को देखते हुए धार्मिक भावनाओं को आहत करते हुए चौकी प्रभारी भाग निकले।
मिली जानकारी के मुताबिक पीड़ित पक्ष पहले चौकी पर जाकर शिकायत पत्र देने का प्रयास किया लेकिन वहां पर सारा स्टाप गायब मिला, जिसके बाद सभी पीड़ितों के साथ क्षेत्रीय लोग थाना ठाकुर गंज पहुंचे जहाँ पर शिकायती पत्र देकर वापस हुए, अब देखना यह होगा की ऐसे चौकी प्रभारी पर कोई विभागीय कार्यवाही होती या नहीं देखिये पत्रकार मोहम्मद सुहैल की रिपोर्ट
