मथुरा। हाईवे थाना क्षेत्र के महोली गांव में 84 कोस परिक्रमा पर भंडारा लगाने के लिए दो पक्ष भिड़ गये। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों ओर से गोलीबारी शुरू हो गई। पूरे गांव में दहशत फैल गई। करीब 30 मिनट तक दोनों तरफ से ताबड़तोड़ फयरिंग होती रही।
घटना में दो लोगों के गोली लगी है, जबकि करीब छह लोग घायल बताए गए हैं। फायरिंग कीा सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस के अनुसार एक घायल की हालत गंभीर बनी हुई है।
