“टहलते समय हादसा” पति की पहले ही हो चुकी है मौत, अब दो बच्चों के सिर से उठा मां का साया- हादसे में गई जान
देवरिया। सलेमपुर नगर पंचायत में सोमवार सुबह सड़क किनारे टहल रही एक ब्यूटी पार्लर संचालिका की मार्ग दुर्घटना में मौत हो गई। देवरिया-सलेमपुर मुख्य मार्ग पर स्टेट बैंक के पास तेज रफ्तार ट्रक ने दूध लदे वाहन में पीछे से टक्कर मार दी। दुग्ध वाहन पलट गया और उसकी चपेट में आकर महिला की मौके पर ही मौत हो गई। घटना सोमवार की सुबह सलेमपुर मुख्य मार्ग पर स्टेट बैंक की शाखा के पास हुई। एक तेज रफ्तार ट्रक ने सड़क किनारे खड़े दुग्ध वाहन में पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दुग्ध वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया और सड़क किनारे टहल रही महिला को अपनी चपेट में ले लिया।
मृतका की पहचान बबीता (35) पत्नी स्वर्गीय विपिन बिहारी, निवासी ग्राम अहिरौली लाला के रूप में हुई है। बबीता सलेमपुर कस्बे में ब्यूटी पार्लर चलाकर अपने परिवार का पालन-पोषण करती थीं। उनके पति का पहले ही निधन हो चुका है। उनके परिवार में 18 वर्षीय बेटी स्नेहा कुमारी और 16 वर्षीय बेटा आदित्य कुमार हैं। हादसे के बाद ट्रक चालक सोहनाग मोड़ के पास वाहन छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। सलेमपुर कोतवाल विनोद कुमार सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। फरार ट्रक चालक की तलाश की जा रही है।
