KARMYUG VARTA

एक साथ आयें, नई रांह बनायें

“25 अगस्त से उत्तराखंड लोक महोत्सव” पूर्व CM कोश्यारी ने किया आमंत्रण फ्रेम व स्मृति-चिह्न का अनावरण

1 min read

दिल्ली। 21 दिवसीय उत्तराखंडी सांस्कृतिक महोत्सव ‘उत्तराखंड लोक महोत्सव 2026’ के प्रथम आमंत्रण फ्रेम एवं स्मृति-चिह्न (मोमेंटो) का शुभारंभ एवं अनावरण रविवार को पद्म भूषण से सम्मानित, महाराष्ट्र एवं गोवा के पूर्व राज्यपाल, उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी ने किया। इस अवसर पर भगत सिंह कोश्यारी को महोत्सव का प्रथम आधिकारिक आमंत्रण भी सादर भेंट किया गया। उन्होंने उत्तराखंड की समृद्ध लोकसंस्कृति, लोककला, लोकभाषा एवं सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण और संवर्धन के लिए ऐसे आयोजनों को अत्यंत महत्वपूर्ण बताते हुए महोत्सव की सफलता के लिए अपनी शुभकामनाएं दी। यह कार्यक्रम नीरज बावड़ी के सानिध्य में आयोजित हुआ, कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मोहन सिंह बिष्ट डिप्टी स्पीकर दिल्ली, दिल्ली विधानसभा और अनेक  लोग उपस्थित रहे।  लोक महोत्सव के सदस्य लक्ष्मण मेहरा, विक्रम गोस्वामी एवं रवि जोशी उपस्थित रहे। 

उत्तराखंड लोक महोत्सव 2026 का आयोजन 25 अगस्त से 14 सितंबर 2026 तक रामलीला मैदान, सेक्टर-16, रोहिणी, दिल्ली में किया जाएगा। 21 दिनों तक चलने वाला यह महोत्सव उत्तराखंड की लोकसंस्कृति, लोककला, लोकसंगीत, पारंपरिक व्यंजन, हस्तशिल्प एवं सांस्कृतिक विरासत को राष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शित करने का एक भव्य मंच होगा। महोत्सव के प्रमुख आकर्षणों में ‘उत्तराखंड के सितारे अवॉर्ड 2026’, ‘हिमताज- ट्रेडिशनल अटायर फैशन शो’, उत्तराखंड के सुप्रसिद्ध लोक कलाकारों की प्रस्तुतियां, 500 से अधिक लोक कलाकारों की सहभागिता, सांस्कृतिक संध्याएं, पारंपरिक लोकनृत्य, हस्तशिल्प प्रदर्शनी तथा उत्तराखंड के पारंपरिक व्यंजनों का विशेष फूड फेस्टिवल शामिल रहेगा। पांडवस बैंड, पवनदीप राजन एवं सपना अवस्थी बॉलीवुड सिंगर महोत्सव में चार चांद लगाएंगे उत्तराखण्ड महोत्सव 2026 केवल एक सांस्कृतिक आयोजन नहीं, बल्कि उत्तराखंड की पहचान, संस्कृति, लोक परंपराओं और सामाजिक एकता को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का एक व्यापक अभियान है। देशभर से हजारों प्रवासी उत्तराखंडवासी, संस्कृति प्रेमी एवं कलाकार इस महोत्सव में सहभागिता करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed