“गाजियाबाद में ट्रेन को पलटाने की कोशिश” पटरी पर रखा लोहे का टुकड़ा, लोको पायलट की सूझबूझ से टला हादसा

गाजियाबाद। UP के गाजियाबाद जिले में गुलधर रेलवे स्टेशन के पास पिलर संख्या 441 के नजदीक अज्ञात लोगों ने ट्रेन की पटरी पर लोहे का टुकड़ा रखकर ट्रेन को पलटाने की कोशिश की गई। हालांकि लोको पायलट की सूझबूझ के चलते हादसा टल गया। लोको पायलट की सूचना के बाद रेलवे की ओर से मामले में अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

शिकायत करता सीनियर सेक्शन इंजीनियर ने बताया कि 22 जुलाई की रात ट्रेन गुलधर से होते हुए मेरठ की ओर जा रही थी। इसी दौरान लोको पायलट की नजर ट्रैक पर रखे लोहे के टुकड़ों पर पड़ी।  लोको पायलट की ओर से तुरंत सूचना मिलने के बाद ट्रेन को रोक दिया गया। मौके पर आरपीएफ के जवानों ने पहुंच कर जांच की और टुकड़े को हटाकर ट्रेन को आगे रवाना किया। इस मामले में पुलिस से शिकायत की गई है। जांच के बाद स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *