सड़क पर पड़ी मिली 20,00000.00 रुपये की हीरे जड़ित चेन, सेवादार ने महिला श्रद्धालु को लौटाई

मोहनलालगंज। श्रीराम जन्मभूमि मंदिर दर्शन करने आई मुजफ्फरनगर की महिला श्रद्धालु की करीब 20 लाख रुपये कीमत की हीरे जड़ित सोने की चेन सड़क पर पड़ी मिली। मंदिर में सेवादार ध्रुवेश मिश्रा को यह चेन अमावा मंदिर के पास हनुमानगढ़ी जाने वाले मार्ग पर मिली। उन्होंने PFC कार्यालय पहुंचकर चेन मिलने की उद्घोषणा कराई।

सूचना पर मुजफ्फरनगर निवासी निर्मला देवी पत्नी स्वर्गीय मोहन कुमार पहुंचीं। पुलिस की पूछताछ और संतुष्टि के बाद चेन उन्हें सौंप दी गई। निर्मला देवी ने बताया कि चेन उनके दिवंगत पति की निशानी थी, इसलिए इसका भावनात्मक महत्व कीमत से कहीं अधिक था। चेन वापस मिलने पर उन्होंने सेवादार का आभार जताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *