1,00,000 का इनामी गैंगस्टर सुनील भारतीया उर्फ गुंगे गिरफ्तार, STF ने फाफामऊ के बेला कछार से दबोचा

प्रयागराज। स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) की टीम ने रविवार को फाफामऊ से एक लाख रुपये के इनामी गैंगस्टर सुनील कुमार भारतीया उर्फ गुंगे को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ फाफामऊ थाने में गैंगस्टर की एफआईआर दर्ज है और वह लंबे समय से फरार चल रहा था। एसटीएफ के मुताबिक, टीम को फरार और इनामी अपराधियों के संबंध में लगातार सूचनाएं मिल रही थीं। पुलिस उपाधीक्षक शैलेश प्रताप सिंह के पर्यवेक्षण और निरीक्षक जय प्रकाश राय के नेतृत्व में टीम जानकारी जुटा रही थी। सूचना पर आरोपी को जय गुरुदेव आश्रम से करीब 50 मीटर पीछे बेला कछार की ओर से सुबह करीब 8:45 बजे दबोच लिया।

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह वर्ष 2019 से अपने साथियों के साथ मिलकर चोरी और लूट की घटनाओं को अंजाम देता रहा है। उसके खिलाफ जीआरपी और फाफामऊ थाने में कई प्राथमिकी दर्ज हैं और वह पूर्व में जेल भी जा चुका है। वर्ष 2025 में उसके और उसके साथी के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट की एफआईआर दर्ज हुई थी। मामले में उसकी गिरफ्तारी पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया गया था।एसटीएफ के अनुसार, सुनील के खिलाफ प्रयागराज जीआरपी और फाफामऊ थाने में चोरी, लूट, बरामदगी, एनडीपीएस समेत विभिन्न धाराओं 10 प्राथमिकी दर्ज हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *