“दिल्ली में दर्दनाक हादसा” नरेला में बारिश के पानी के गड्ढे में डूबने से दो बच्चों की मौत

दिल्ली। बाहरी उत्तरी जिले के नरेला में 13 अगस्त 2026 को बारिश के पानी से भरे गड्ढे में डूबने से दो नाबालिग बच्चों की दुखद मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिसकर्मी तुरंत मौके पर पहुंचे। प्रारंभिक जांच के अनुसार, नौ और ग्यारह वर्ष के ये बच्चे बवाना क्षेत्र के निवासी थे। वे खेलने या तैरने के लिए गड्ढे में उतरे थे। दोनों बच्चों को गड्ढे से बाहर निकाला गया और एसआरएचसी अस्पताल, नरेला ले जाया गया।

डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है और आगे की जांच जारी है। दिल्ली पुलिस ने सभी माता-पिता/अभिभावकों से अपील की है। वह मानसून के मौसम में बच्चों पर कड़ी निगरानी रखें और उन्हें खुले गड्ढों, नालों तथा जलाशयों के पास खेलने से रोकें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *