आँखों की रोशनी और चेहरे की चमक के लिए गाजर कुदरती वरदान
1 min read
सर्दियों का मौसम आते ही बाज़ारों में चमचमाती लाल गाजर दिखाई देने लगती है। यह सिर्फ स्वाद बढ़ाने वाली सब्ज़ी नहीं, बल्कि आधुनिक पोषण विज्ञान – दोनों की दृष्टि से एक संपूर्ण स्वास्थ्यवर्धक आहार मानी जाती है। ठंडी तासीर के बावजूद गाजर शरीर को भीतर से ऊर्जा देती है, रक्त को शुद्ध करती है और रोग प्रतिरोधक क्षमता को मज़बूत बनाती है।
गाजर का पोषण (per 100gm)
100 ग्राम गाजर में कैलोरी कम और पोषक तत्व भरपूर होते हैं:
कैलोरी: 41 Kcal। कार्बोहाइड्रेट: 9.6 g (प्राकृतिक शर्करा सहित)। फाइबर: 2.8 g (पाचन के लिए)। विटामिन A (बीटा-कैरोटीन से): 16706 IU (दैनिक आवश्यकता का 334%!) — आँखों के लिए अमृत। विटामिन K: 13.2 µg (दैनिक आवश्यकता का 16%) — हड्डियों और खून के थक्के जमने के लिए। विटामिन C: 5.9 mg (दैनिक आवश्यकता का 7%) — इम्युनिटी के लिए। पोटैशियम: 320 mg (दैनिक आवश्यकता का 9%) — ब्लड प्रेशर कंट्रोल के लिए।बीटा-कैरोटीन शरीर में जाकर विटामिन A में परिवर्तित होता है, जो आँखों, त्वचा और इम्युनिटी के लिए आवश्यक है।
गाजर का महत्व
गाजर को ‘संग्राहक’ (कसैला) और ‘पाचन दीपक’ (पाचन अग्नि को बढ़ाने वाला) माना गया है। यह ‘वात’ और ‘पित्त’ दोषों को शांत करती है। नेत्र ज्योति: प्राचीन ग्रंथों में गाजर को आँखों की रोशनी बढ़ाने वाली प्रमुख औषधि के रूप में वर्णित किया गया है। रक्त शोधक: यह खून को साफ़ करती है और शरीर से विषाक्त पदार्थों (Toxins) को बाहर निकालने में मदद करती है।
‘डबल बेनिफिट’ गाजर का सेवन
गाजर को कच्चा खाने से भी फायदा होता है, लेकिन कुछ खास तरीकों से इसके लाभ दोगुने हो जाते हैं:
पकाकर खाएं (Cooked, not Raw): गाजर में मौजूद बीटा-कैरोटीन वसा-घुलनशील (Fat-soluble) होता है। इसे हल्का पकाकर या थोड़े से घी/तेल के साथ खाने से शरीर इसे 5-7 गुना ज्यादा बेहतर तरीके से सोख पाता है।
टिप: इसे स्टीम करके या कम तेल में भूनकर खाएं। गाजर + घी का कॉम्बिनेशन: घी के साथ गाजर खाने से बीटा-कैरोटीन का विटामिन A में बदलना कई गुना बढ़ जाता है, जो सीधे आँखों की रेटिना को पोषण देता है। टिप: गाजर का हलवा या गाजर की सब्ज़ी बनाते समय देसी घी का प्रयोग करें।
सर्दियों की बेस्ट ‘गाजर’ रेसिपीज़
गाजर का हलवा (पारंपरिक):–
फायदे: इसमें घी और दूध होता है, जो सर्दियों में शरीर को गरमाहट और ऊर्जा देता है। विटामिन A का सर्वोत्तम अवशोषण। डबल बेनिफिट टिप: चीनी की जगह गुड़ का इस्तेमाल करें और ऊपर से कटे हुए बादाम डालें। गुड़ और बादाम इसे और भी पौष्टिक बनाते हैं।
गाजर और चुकंदर का जूस (हेल्दी ड्रिंक):-
फायदे: खून बढ़ाता है, लिवर को डिटॉक्स करता है और त्वचा को चमकदार बनाता है। डबल बेनिफिट टिप: इसमें थोड़ा सा अदरक और एक चुटकी काला नमक मिलाएं। अदरक पाचन को मज़बूत करता है और काला नमक मिनरल्स का अवशोषण बढ़ाता है।
गाजर की गर्म सूप (इम्युनिटी बूस्टर):-
फायदे: -सर्दी-खांसी में आराम, इम्युनिटी बढ़ाता है और पेट के लिए हल्का होता है। डबल बेनिफिट टिप: सूप में काली मिर्च, लहसुन और थोड़ी सी हल्दी डालें। ये तीनों तत्व मिलकर शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को जबरदस्त बूस्ट देते हैं।
गाजर की सब्ज़ी (सर्दियों का भोजन)-
फायदे: फाइबर से भरपूर, पेट साफ़ रखता है और विटामिन-मिनरल प्रदान करता है । डबल बेनिफिट टिप: सब्ज़ी में मेथी दाना और हींग का तड़का लगाएं। यह गैस और अपच की समस्या को दूर करेगा।
Health is wealth
डॉ .मीना अग्रवाल
