नदी में उतराता मिला SI का शव, 5 फरवरी से थे लापता

अयोध्या। यूपी के अयोध्या में रविवार की देर शाम अयोध्या कोतवाली क्षेत्र और बस्ती जिले की सीमा पर सरयू नदी में एक उप निरीक्षक का शव उतारता हुआ मिला। इनकी पहचान बस्ती जिले के परशरामपुर थाने में तैनात एसआई अजय गौड़ के रूप में हुई। यह पांच फरवरी से लापता थे। तब से तलाश की जा रही थी। नाविकों ने नयाघाट से दशरथ समाधि स्थल की ओर निर्माणाधीन हाईवे के पास नदी में शव उतराता देखा। नाविक की सूचना पर कोतवाली और जल पुलिस की टीम पहुंची। रेस्क्यू करके शव को तिहुरा माझा के पास से बाहर निकलवाया गया। पहचान होने के बाद पुलिस ने बस्ती जिले की पुलिस को भी सूचित किया। 

SP सिटी चक्रपाणि त्रिपाठी, कोतवाल पंकज सिंह, दर्शन नगर चौकी इंचार्ज बृजभूषण पाठक आदि मौके पर गए और छानबीन शुरू की। बताया गया कि अजय गौड़ वर्तमान में प्रभारी थानाध्यक्ष थे। संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गए थे। वह मूलरूप से देवरिया के रहने वाले बताए गए हैं। SP सिटी चक्रपाणि त्रिपाठी ने बताया कि घटनास्थल को लेकर अभी संदेह है। यदि बस्ती जिले की सीमा में शव मिला होगा तो वहां की पुलिस अग्रिम कार्रवाई करेगी। अन्यथा जिले की पुलिस पोस्टमार्टम और पंचनामा की कार्रवाई के लिए तैयार है। मामले की छानबीन की जा रही है। मृतक 2015 बैच के उपनिरीक्षक थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *