KARMYUG VARTA

एक साथ आयें, नई रांह बनायें

तिलक से घर जा रहे युवकों की बाइक पेड़ से टकराई, दो की मौत

1 min read

मिर्जापुर। रानीबाग–जमालपुर रोड स्थित जय पट्टी गांव के पास रविवार की रात साढ़े 10 बजे तिलक समारोह से लौट रहे युवकों की बाइक पेड़ से टकराई। हादसे में बाइक सवार दोनों युवकों की मौत हो गई। थानाध्यक्ष अमित प्रजापति ने बताया कि जमालपुर कस्बा निवासी विवेक मौर्या (22) पुत्र विरेंद्र मौर्या एवं हसनैन (23) पुत्र अब्बास अली रविवार की रात नारायनपुर से एक ही बाइक पर सवार होकर दोस्त के तिलक में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे। इसी दौरान जय पट्टी गांव के पास अचानक बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई। हादसे में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने आनन-फानन में दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जमालपुर पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed