“बांकीपुर उपचुनाव” प्रशांत किशोर ने बांकीपुर उपचुनाव को लेकर बताया पूरा प्लान निशाने पर सम्राट चौधरी
बिहार। जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव से अपनी उम्मीदवारी को लेकर कहा कि आमतौर पर नेता चुनावी राजनीति की शुरुआत सुरक्षित सीट से करते हैं, लेकिन उन्होंने इसके उलट रास्ता चुना है। उनका कहना है कि उनका मकसद सिर्फ चुनाव लड़ना नहीं, बल्कि बिहार की राजनीति में नई सोच को स्थापित करना है। प्रशांत किशोर ने कहा कि अगर बिहार को बदलना है तो लोगों को जाति और धर्म से ऊपर उठकर मतदान करना होगा।
उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य में लंबे समय से लोग या तो लालू के डर से बीजेपी को, या बीजेपी के डर से लालू को वोट देते रहे हैं। उन्होंने कहा कि वह बांकीपुर से इसलिए चुनाव लड़ रहे हैं ताकि यह संदेश दिया जा सके कि वोट जाति या धर्म के नाम पर नहीं, बल्कि मुद्दों और विकास के आधार पर मांगा जाना चाहिए।
