“छात्र संघ चुनाव का एलान” 18 सितंबर को मतदान, 19 सितंबर को आएगा रिजल्ट

दिल्ली। विश्वविद्यालय छात्र संघ (DUSU) चुनाव का बिगुल बज गया है। विश्वविद्यालय में छात्रसंघ चुनाव 18 सितंबर को होंगे, जबकि चुनाव परिणाम 19 सितंबर को जारी किए जाएंगे। चुनाव की तारीखों की घोषणा के साथ ही डीयू परिसर में छात्र संगठनों और संभावित उम्मीदवारों की सक्रियता बढ़ने की उम्मीद है। चुनाव को लेकर जल्द ही विस्तृत कार्यक्रम और अन्य दिशा-निर्देश जारी किए जाएंगे। बता दें कि छात्र संगठनों ने नए सत्र की शुरुआत के साथ फ्रेशर छात्रों को साधने के लिए सदस्यता अभियान शुरू कर दिए हैं।

संगठनों का जोर नए छात्रों के बीच अपनी उपलब्धियां बताने पर है। अब चुनाव तारीख एलान होने के बाद छात्र संगठन और सक्रिय हो सकते हैं। ABVP की ओर से वेलकम फ्रेशर्स अभियान सत्र के पहले दिन से ही शुरू हो चुके हैं। कॉलेज इकाइयों के माध्यम से नए छात्रों से संपर्क किया जा रहा है। नए छात्रों की हर संभव मदद की जा रही है, जिसमें खासकर बाहर से आने वाले छात्रों को हॉस्टल व पीजी दिलवाना शामिल है। फिलहाल संगठन आधारित गतिविधियों पर जोर दे रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *