त्रिलोकपुर क्रिएटर मीटअप 2026 लगभग 250 कंटेंट क्रिएटर के साथ बड़ी धूमधाम से मनाया गया
1 min read
बाराबंकी। रामनगर त्रिलोकपुर में आयोजित त्रिलोकपुर क्रिएटर मीटअप आयोजक रिषभ वर्मा द्वारा कार्यक्रम उत्साह, उमंग और प्रतिभाओं के शानदार प्रदर्शन के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अंजलि वर्मा जी रिया ऋषभ द बॉस अनुष्का लक्ष्मी आकांक्षा विशिष्ट अतिथि मानस गुप्ता लखनऊ की रानी जी ,राजीव राय जी बिहार से चलकर मनीला कुमारी जी ऋषभ द बॉस के पिताजी साथ में सहयोगी भाई अंकित वर्मा , हिमांशु वर्मा , चंदन दतौली, देव कुमार ,जितेंद्र बैटरी, प्रांशु वर्मा सुयश वर्मा और आयोजक रिषभ वर्मा के मामा आकाश दीप वर्मा जी और मंच संचालक खुशी गुप्ता जितेंद्र वर्मा रामसेवक स्मारक विद्यालय स्कूल प्रबंधक जहां पर कार्यक्रम आयोजित हुआ सभी लोग शामिल हुए। कार्यक्रम के आयोजक रिषभ वर्मा ने उनका स्वागत किया।
कंटेंट क्रिएटर के रूप में राज तिवारी रितेश मृदुल अनस मोहम्मद हसन अंकुर सरिता वर्मा चंदन चंदू सिंगर पवन पपीहा सुशीला प्रगति सहित इत्यादि सभी लोग शामिल रहे।
इस भव्य आयोजन में बाराबंकी, सीतापुर, बिहार सहित विभिन्न जिलों से लगभग 250 कंटेंट क्रिएटर्स ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम में आए क्रिएटर्स ने अपनी-अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया और अपने अनुभवों को साझा किया। पूरे आयोजन के दौरान उत्साहपूर्ण माहौल देखने को मिला। कार्यक्रम का उद्देश्य क्रिएटर्स को एक मंच पर लाना, उनकी प्रतिभा को प्रोत्साहित करना तथा उन्हें एक-दूसरे से जुड़ने का अवसर प्रदान करना रहा।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि अंजलि वर्मा जी ने उपस्थित क्रिएटर्स को मेडल प्रदान कर सम्मानित किया। उनके हाथों सम्मान पाकर प्रतिभागियों में खास उत्साह देखने को मिला। इस अवसर पर उन्होंने सभी क्रिएटर्स का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि प्रत्येक व्यक्ति के अंदर कोई न कोई विशेष प्रतिभा होती है। जरूरत है उस प्रतिभा को सही मंच देने और निरंतर मेहनत के साथ आगे बढ़ने की।
अंजलि वर्मा जी ने आयोजक रिषभ वर्मा सहित पूरी आयोजन टीम की सराहना की और इतने बड़े स्तर पर क्रिएटर्स को एक मंच पर एकत्रित करने के प्रयास को सराहनीय बताया। उन्होंने कार्यक्रम में शामिल सभी अतिथियों, क्रिएटर साथियों और अपने छोटे-बड़े भाई-बहनों के प्रति आभार व्यक्त किया।
उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन स्थानीय प्रतिभाओं को पहचान दिलाने के साथ-साथ युवाओं को अपने हुनर के माध्यम से आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते हैं। सोशल मीडिया आज प्रतिभा प्रदर्शन का एक सशक्त माध्यम बन चुका है और ऐसे आयोजन क्रिएटर्स के बीच आपसी सहयोग एवं नेटवर्किंग को बढ़ावा देते हैं।
कार्यक्रम के सफल आयोजन पर अंजलि वर्मा जी ने आयोजक रिषभ वर्मा एवं उनकी पूरी टीम को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं। साथ ही सभी प्रतिभागियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उनके निरंतर आगे बढ़ने की उम्मीद जताई।
त्रिलोकपुर क्रिएटर मीटअप ने विभिन्न क्षेत्रों से आए क्रिएटर्स को एक मंच पर जोड़कर प्रतिभा, सम्मान और आपसी सहयोग का एक यादगार उदाहरण प्रस्तुत किया।
