KARMYUG VARTA

एक साथ आयें, नई रांह बनायें

वंदे भारत स्लीपर ट्रेन में पराठा, दाल, चावल, चिकन और सब्जी का चख सकेंगे स्वाद

वाराणसी। देश की दूसरी स्लीपर वंदे भारत से वाराणसी से दिल्ली तक यात्रा करने वाले यात्रियों को ट्रेन में रात में भोजन और सुबह की चाय भी मिलेगी। आईआरसीटीसी की ओर से मेन्यू भी जारी कर दिया गया है। यात्रियों की थाली में दाल, चावल, सब्जी के साथ ही रोटी/पराठा होगा। साथ में मिठाई का भी स्वाद चख सकेंगे। स्लीपर वंदे भारत रात 8.50 बजे से वाराणसी जंक्शन से शुक्रवार को छोड़ हर दिन वाराणसी से चलेगी जबकि शनिवार को छोड़ हर दिन लोग दिल्ली से वाराणसी तक का सफर कर सकेंगे।

रात में यात्रियों को 120 ग्राम चावल, तीन रोटी या 2 पराठा, दाल, पनीर सहित अन्य सब्जियों के साथ ही चिकन भी मिलेगा। मिठाई और दही का भी स्वाद यात्री चख सकेंगे।  खाने के दौरान यात्रियों को नमक, मिर्च, अचार का पैकेट भी मिलेगा। सुबह के समय चाय/कॉफी/ग्रीन टी और दो बिस्किट भी मिलेगा। हालांकि चाय को लेकर आईआरसीटीसी की ओर से यह भी तय किया गया है कि अगर ट्रेन लेट होती है तो यात्रियों को सुबह की चाय मिलेगी। ऐसा इसलिए कि इस ट्रेन के वाराणसी पहुंचने का समय सुबह 6.10 बजे से है। इस बीच दूसरे दिन भी स्लीपर ट्रेन से दिल्ली तक यात्रा करने वालों की संख्या अधिक रही। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed