उत्साह और शालीनता से मनाएं, भाईचारे का है पर्व: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने होली के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने कहा कि होलिकोत्सव भारतीय संस्कृति का जीवन्त उत्सव है, जो सामाजिक समरसता, सौहार्द और सहयोग की भावना को मजबूत करता है। मुख्यमंत्री ने लोगों से त्योहार को हर्षोल्लास, शालीनता और मर्यादा के साथ मनाने की अपील की। उन्होंने अफवाहों से दूर रहने और प्रशासन का सहयोग करने का आग्रह किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि होली का संदेश प्रेम, विश्वास और सकारात्मकता को बढ़ावा देता है तथा समाज के सभी वर्गों को जोड़ता है। लखनऊ। उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने होली के पर्व पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा है कि यह रंगोत्सव आपसी प्रेम, भाईचारे और सामाजिक सद्भाव का प्रतीक है, जो सभी के जीवन में खुशियों के रंग भरता है।

मौर्य ने लोगों से पर्व को उत्साह, शालीनता और परंपराओं के अनुरूप मनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि होली समाज को जोड़ने और सकारात्मक ऊर्जा का संचार करने वाला उत्सव है, इसलिए ऐसा कोई कार्य न करें जिससे किसी की भावनाएं आहत हों। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने प्रदेश की जनता को होली की शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि यह रंगों का उत्सव जीवन में प्रेम, सौहार्द और नई ऊर्जा का संचार करे। आइए, प्राकृतिक रंगों से होली मनाएं, जल संरक्षण का संकल्प लें और समाज में भाईचारा बढ़ाएं। आपके जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य सदैव बना रहे। सभी के लिए मंगलमय, सुरक्षित और आनंदमयी होली। आपका परिवार खुशियों से भरा रहे और सपने पूरे हों।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *