दिल्ली-NCR में भारी बारिश से जलभराव, जाम से रेंगते दिखे वाहन

दिल्ली। दिल्ली-एनसीआर में सुबह से हो रही बारिश की वजह से मौसम का मिजाज बदल गया है। आसमान में छाए बादलों और बारिश ने लोगों को उमस भरी गर्मी से थोड़ी राहत दी है। लेकिन वहीं दूसरी तरफ जलभराव और लगातार बारिश की वजह से कई उड़ानों पर असर पड़ा है। मौसम विभाग ने सोमवार को दिल्ली समेत एनसीआर में बारिश की संभावना जताई थी। इस पूर्वानुमान के चलते दिल्ली, नोएडा और गाजियाबाद समेत पूरे एनसीआर में झमाझम बारिश हुई। दिल्ली में तेज बारिश के साथ 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलीं। इन तेज हवाओं और बारिश से कई इलाकों का मौसम सुहाना हो गया। बारिश और आंधी ने लोगों को लंबे समय से चली आ रही उमस से राहत पहुंचाईं।रिपोर्ट के मुताबिक, भारी बारिश के कारण दिल्ली और एनसीआर में उड़ान संचालन बाधित हुआ। कुल 14 उड़ानें डायवर्ट की गईं, जिनमें 2 अंतरराष्ट्रीय उड़ानें भी शामिल थीं।

इन डायवर्ट की गई उड़ानों में से 11 को जयपुर भेजा गया। जबकि 2 उड़ानें चंडीगढ़ और 1 उड़ान लखनऊ के लिए डायवर्ट की गईं। यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे नवीनतम उड़ान जानकारी के लिए अपनी एयरलाइंस से संपर्क करें। राजधानी दिल्ली में सोमवार को सुबह लगभग 11 से दोहर तक बारिश हो रही है। जिससे स्थानीय लोगों को परेशानी हुई। लोग बारिश से बचकर अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए परेशान दिखे। दुपहिया वाहन चालक पुल के नीचे बारिश से बचाव करते दिखे। वहीं दूसरी तरफ दिल्ली में भारी बारिश के बीच लोग पानी से भरे जखीरा अंडरपास से गुजरते नजर आए। दिल्ली ही नहीं गुरुग्राम में भी बारिश के बाद लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। सिकंदरपुर मेट्रो स्टेशन के पास के इलाकों में भारी बारिश के कारण जलभराव हो गया है। जलभराव के दौरान दुपहिया वाहन चालन मार्ग से गुजरते नजर आए। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *