पति ने पत्नी की हत्याकर लाश ट्रॉली बैग में भरी, खुद गुमशुदगी दर्ज कराने पहुंचा थाने

लखनऊ। चिनहट थाना क्षेत्र में पत्नी की हत्या कर शव फेंकने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पति ने पत्नी की हत्या कर दी। शव को ट्रॉली बैग में भरकर इंदिरा डैम के पास फेंक दिया। खुद थाने पहुंचकर पत्नी के लापता होने की सूचना दी। बार-बार बयान बदलने पर पुलिस को शक हुआ। कड़ाई से पूछताछ में उसने पत्नी की हत्या करने की बात कबूल की। उसकी निशानदेही पर शव बरामद हुआ। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर युवक को हिरासत में ले लिया। घटना चिनहट की है। मृतका की पहचान 24 वर्षीय यास्मीन पत्नी अल्ताफ उर्फ कल्लू के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, अल्ताफ उर्फ कल्लू पुत्र मोहम्मद शईद निवासी शफी नगर रुदौली, बाराबंकी और वर्तमान में चिनहट क्षेत्र के रामलीला मैदान के पास रह रहा था। उसने 14 मई 2026 को थाना चिनहट में अपनी पत्नी यासमीन (24) की गुमशुदगी की सूचना दी थी। गुमशुदगी की जांच के दौरान पुलिस को पति की गतिविधियां संदिग्ध लगीं, जिसके बाद उससे सघन पूछताछ की गई।

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसे अपनी पत्नी के एक करीबी रिश्तेदार के साथ प्रेम प्रसंग का शक था। इसी बात को लेकर दोनों के बीच आए दिन विवाद होता रहता था। आरोपी के मुताबिक, 4 मई की रात करीब दो बजे विवाद बढ़ने पर उसने गुस्से में आकर पत्नी का गला दबाकर हत्या कर दी। हत्या के बाद उसने शव को सुबह करीब पांच बजे बैटरी रिक्शा में रखकर इंदिरा डैम के किनारे, जगौर क्षेत्र थाना बीबीडी में फेंक दिया। आरोपी की निशानदेही पर बीबीडी पुलिस ने शव बरामद कर लिया है। मौके पर फॉरेंसिक टीम को बुलाकर साक्ष्य जुटाए गए हैं। पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में लेकर विस्तृत पूछताछ शुरू कर दी है। परिजनों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। 

बुधवार करीब 4:00 बजे पति-पत्नी के बीच झगड़ा हुआ। इसके बाद यासमीन की मां को जानकारी होने पर समझौते के लिए गई। समझाया तो अल्ताफ में उन्हें जाने को कह दिया उल्टा सीधा बोलकर इसके बाद अल्ताफ ने शाम के समय ही पत्नी को गले में पैर दर्द दबा दिया जिससे वह चटपटा गई। मौत नहीं हुई, जिसके बाद आरोपी अल्ताफ ने दुपट्टे से गला कस कर उसे मार डाला और उसकी लाश को बाग में भरकर जुग्गौर के पास जंगल फेंक दिया। सुबह करीब 4:00 बजे वह अपने ससुराल जाकर संदेश दिया कि यास्मीन किसी लड़के के साथ भाग गई है परिजनों ने उसकी बात पर यकीन नहीं किया और उससे पूछताछ जारी रखें , जिस पर वह घबरा कर करीब वहां से 5:00 बजे भाग निकला उसका पता लगाते लगाते उसके गांव के एक लड़के ने उसके होने की सूचना दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *