प्रेम प्रसंग में युवक ने घर में घुसकर किया तेजाब से हमला, दंपती और दो मासूम बच्चे झुलसे

बरेली। शेरगढ़ कस्बे में एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। शनिवार तड़के एक परिवार पर सोते समय तेजाब फेंक दिया गया, जिससे पति-पत्नी और उनके दो छोटे बच्चे गंभीर रूप से झुलस गए। सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शेरगढ़ से जिला अस्पताल बरेली रेफर किया गया है। यह वारदात शेरगढ़ कस्बा के एक मोहल्ले में हुई, जब दंपती अपने दो मासूम बेटों के साथ बरामदे में चारपाई पर सो रहे थे। वे एक मच्छरदानी लगाकर सोए हुए थे, जिस पर हमलावर ने तेजाब फेंका। तेजाब के कारण मच्छरदानी भी जल गई और परिवार के चारों सदस्य झुलस गए। पीड़ित के चाचा ने बताया कि भतीजे की पत्नी के उमेश कश्यप नाम के युवक से अवैध संबंध थे।

परिजनों ने विवाहिता को उससे दूर रहने को कहा था, जिसके बाद वह मायके चली गई थी। करीब ढाई महीने बाद वह एक सप्ताह पहले ही ससुराल लौटी थी। चाचा के अनुसार, जब विवाहिता ने आरोपी से बातचीत बंद कर दी तो उमेश कश्यप ने छत के रास्ते आकर तेजाब फेंक दिया। सूचना मिलने पर मोहल्ले के लोग इकट्ठा हो गए और पुलिस को जानकारी दी। पुलिस मौके पर पहुंची और फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए। पीड़ितों को अस्पताल भिजवाया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से महत्वपूर्ण साक्ष्य एकत्र किए। थाना प्रभारी राजेश कुमार ने बताया कि पीड़ित परिवार की तहरीर के आधार पर उमेश कश्यप के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस की दो विशेष टीमें गठित की गई हैं, जो उसकी तलाश में जुटी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed