19 जिलों में बिजली कर्मियों के 31 जुलाई तक अवकाश निरस्त, कर्मचारी- अधिकारियों को वापस बुलाने का आदेश

मध्यांचल विद्युत वितरण निगम के 19 जिलों के बिजली कर्मियों के 31 जुलाई तक अवकाश निरस्त कर दिए गए हैं। साथ ही, जो कर्मचारी और अधिकारी अवकाश पर गए उनको तत्काल बुलाने के आदेश दिए गए हैं। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है। निगम की एमडी रिया केजरीवाल ने आम जनता को निर्बाध बिजली आपूर्ति करने और उसकी निगरानी करने के लिए 21 मई को इस संबंध में सरकुलर जारी कर लखनऊ, रायबरेली, उन्नाव ,हरदोई, सीतापुर, लखीमपुर, बाराबंकी, अयोध्या, बहराइच, गोंडा, श्रावस्ती, बलरामपुर, अंबेडकरनगर, सुल्तानपुर, अमेठी, बरेली, शाहजहांपुर, बदायूं, पीलीभीत के मुख्य अभियंताओं को आदेश पर अमल करने को कहा है।

एमडी ने कहा कि किसी कारण से उपखंड अधिकारी स्तर के कर्मचारी व अभियंता को अवकाश की आवश्यकता है, तो उसका प्रार्थना पत्र अधिशासी अभियंता, मुख्य अभियंता से होते हुए उनके पास जाएगा। एमडी की अनुमति से ही कर्मचारी व अभियंता को अवकाश दिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed