सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत महिला घायल, सादुल्लानगर थाना क्षेत्र का मामला

बलरामपुर। सादुल्लानगर क्षेत्र के अलाउद्दीनपुर में अपने साढ़ू के घर आए दंपति के साथ दर्दनाक हादसा हो गया। बताया जा रहा है कि महबूब अहमद (42 वर्ष) पुत्र सरदार अली, निवासी ग्राम हाजीजोत तेलियानी जनपद गोण्डा, अपनी पत्नी के साथ बाइक से वापस घर लौट रहे थे।
इसी दौरान पिपरा पेट्रोल पंप के पास तेज रफ्तार चार पहिया वाहन ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी।

हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। दुर्घटना में महबूब अहमद की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि घायल महिला को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया है। घटना के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *