KARMYUG VARTA

एक साथ आयें, नई रांह बनायें

जट सत्र शुरू होने से पहले विधानभवन में प्रदर्शन करेंगे सपा सदस्य

1 min read

लखनऊ। राजधानी में बजट सत्र का पहला दिन हंगामे की भेंट चढ़ना तय माना जा रहा है। सत्र शुरू होने से पहले विधानभवन में सोमवार को चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा पर सपा के विधायक प्रदर्शन करेंगे। उसके बाद सदन के भीतर राज्यपाल के अभिभाषण का विरोध करेंगे और पूरे समय गो-बैक के नारे लगाएंगे। पूर्व सीएम अखिलेश यादव की मौजूदगी में सपा विधायक मंडल दल की बैठक में सत्र को लेकर रणनीति तैयार की गई। तय हुआ है कि एसआईआर में गड़बड़ियों को सदन के भीतर मुखर ढंग से उठाया जाएगा।

बढ़ती मंहगाई, भ्रष्टाचार, बेरोजगारी, महिलाओं की सुरक्षा, खाद संकट, एमएसपी पर बिचौलियों की खरीद आने आदि मुद्दों पर सरकार को घेरेंगे। इसके अलावा कोडीन सिरप का मामला भी प्रमुखता से उठाया जाएगा। विधायक मंडल दल की बैठक के बाद सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अमेरिका के साथ ट्रेड डील पर कहा कि यह डील नहीं ढील है। इस ट्रेड डील से खेती किसानी पर संकट आएगा। हमारे किसान और एमएसएमई अमेरिका से मुकाबला कैसे करेंगे। यूपी के बजट का इस्तेमाल जनता के लिए नहीं होता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed