पलभर में चली गई 10 लोगों की जान, अस्पताल में लाशें देख कांप उठा कलेजा

लखीमपुर खीरी। ईसानगर थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह हुए भीषण सड़क हादसे में दस लोगों की मौत हो गई। ऊंच गांव भरेहटा के बीच लखीमपुर-बहराइच हाईवे पर मैजिक गाड़ी और ट्रक की आमने-सामने की टक्कर से यह हादसा हुआ। मरने वाले सभी लोग मैजिक गाड़ी में सवार थे। मृतकों में दो सगे भाई और शिक्षिका भी शामिल हैं। हादसे के बाद मृतक के परिवारों में गहरा मातम छा गया है। अस्पताल में एक साथ 10 लाशें देखकर लोगों की रूह कांप गई। इस दर्दनाक हादसे पर राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री ने गहरा दुख व्यक्त किया है।  जानकारी के अनुसार, मैजिक गाड़ी लखीमपुर से सिसैया जा रही थी, जिसमें 10 लोग सवार थे। बहराइच की ओर से आ रहे ट्रक से मैजिक की टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि गाड़ी के परखच्चे उड़ गए। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और आसपास के लोग मदद के लिए दौड़ पड़े। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से बचाव अभियान शुरू किया। घायलों को तुरंत सीएचसी खमरिया पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने नौ लोगों को मृत घोषित कर दिया।

एक अन्य ने ओयल अस्पताल में दम तोड़ दिया। सीएचसी खमरिया में एक साथ नौ लाशें देखकर परिजनों और अन्य लोगों का कलेजा कांप उठा। मृतकों के परिजन अस्पताल में अपनों को तलाशते हुए रोते-बिलखते नजर आए, जिससे माहौल गमगीन हो गया। सीओ धौरहरा शमशेर बहादुर सिंह ने बताया कि इस हादसे में दस लोगों की मौत हो गई है। शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। बचाव अभियान और प्रशासनिक कार्रवाई हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस ने करीब 40 मिनट तक बचाव अभियान चलाया। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तत्काल सीएचसी खमरिया पहुंचाया गया। जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी भी अस्पताल पहुंचे। उन्होंने घायलों से बातचीत कर घटना की जानकारी ली और घटनास्थल का भी मुआयना किया। हादसे में मरने वाले नौ लोगों की शिनाख्त हो गई है, जिनमें दो सगे भाई भी शामिल हैं। इन मजदूरों के गांव पहुंचने से पहले ही काल ने उन्हें छीन लिया।

इस हृदय विदारक घटना से मृतकों के परिवारों में कोहराम मच गया है और हर तरफ शोक का माहौल है। अदनान (15 वर्ष) पुत्र अकील खान निवासी मुस्लिमनगर रामापुर, कोतवाली सदर, खीरी।पप्पू (18 वर्ष) पुत्र दूलन गौतम निवासी देवदत्तपुर थाना खैरी घाट, बहराइच। पवन पुत्र संतोष निवासी मझरा थाना मूर्तिहा, जनपद बहराइच। सोहन (21 वर्ष) पुत्र संतोष निवासी मझरा, थाना मूर्तिहा, जनपद बहराइच। पवन और सोहन आपस में सगे भाई हैं। राजेश गोयल पुत्र मनिलाल निवासी महपुरवा थाना मिहींपुरवा, बहराइच। सहजराम (35 वर्ष) पुत्र छोटेलाल निवासी ककरहा मूर्तिहा, जनपद बहराइच। जयवीर सिंह पुत्र पेशकार सिंह निवासी मनगौढिया, जनपद बहराइच।

गायत्री गुप्ता (44 वर्ष) रमेश चंद्र गुप्ता मोहल्ला विजय लक्ष्मी नगर बस स्टॉप सीतापुर थाना कोतवाली सदर, खीरी। जुलेखा 45 पत्नी हबीब, पलटूपुरवा थाना धौरहरा बचाव अभियान और प्रशासनिक कार्रवाई हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस ने करीब 40 मिनट तक बचाव अभियान चलाया। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तत्काल सीएचसी खमरिया पहुंचाया गया। जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी भी अस्पताल पहुंचे। उन्होंने घायलों से बातचीत कर घटना की जानकारी ली और घटनास्थल का भी मुआयना किया। लखीमपुर खीरी के ईसानगर थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह हुए भीषण सड़क हादसे में दस लोगों की मौत हो गई। इस दर्दनाक हादसे पर राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री ने गहरा दुख व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख रुपये मुआवजा देने का एलान किया है। 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *