KARMYUG VARTA

एक साथ आयें, नई रांह बनायें

आर्थिक शॉक आ रहा, जो अदाणी, अंबानी और प्रधानमंत्री को नहीं लगेगा: आप पर ही इसका बोझ आएगा

1 min read

रायबरेली। राहुल गांधी मंगलवार को अपने संसदीय क्षेत्र रायबरेली पहुंचे। यहां उन्होंने पर भाजपा पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने जो आर्थिक ढांचे बदला है, उससे तूफान आने वाला है। यूपी की जनता को शॉक लगेगा। आर्थिक शॉक आ रहा है। वह अदाणी, अंबानी या प्रधानमंत्री मोदी को नहीं लगेगा। वह यूपी के युवाओं, किसानों और छोटे व्यापारियों को लगेगा। बहुत कठिन समय आ रहा है। एक्शन लेने के बजाय प्रधानमंत्री कह रहे हैं कि विदेश यात्रा पर मत जाइए, जबकि प्रधानमंत्री मोदी खुद दुनिया के चक्कर कांट रहे हैं। राहुल ने कहा, पेट्रोल के दाम बढ़ते जा रहे हैं। महंगाई आसमान के ऊपर जा रही है। वह कहते हैं कि राहुल को कोई समझ नहीं है। हम उनसे आज भी कह रहे हैं कि आप एक्शन लीजिए, जनता की रक्षा कीजिए। लेकिन, उनको कुछ लेना देना नहीं है। कभी हवाई जहाज से नॉर्वे चले जाते हैं, कभी जापानी चले जाते हैं, कभी कहीं और चले जाते हैं।

राहुल ने कहा, नरेंद्र मोदी कहते है कि सोना मत खरीदो, इलेक्ट्रिक गाड़ी खरीदो, विदेश मत जाओ। इतना कहने के बाद नरेंद्र मोदी विदेश चले जाते हैं। दुख की बात है कि अब जबरदस्त आर्थिक तूफान आने वाला है, जिसको कोई रोक नहीं सकता। ऐसा आर्थिक तूफान आने वाला है, जो आपने हमने कभी जिंदगी में नहीं देखा होगा। इसकी चोट किसको लगेगी। अंबानी-अदाणी अपने महलों में बैठे रहेंगे। उनके महलों में चारों ओर सिक्योरिटी होगी। हिंदुस्तान के मजदूर, युवाओं, छोटे व्यापारियों को चोट लगेगी। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने आर्थिक संकट पर कहा- उत्तर प्रदेश की जनता को शॉक लगेगा। आर्थिक शॉक आ रहा है वह अदाणी, अंबानी या प्रधानमंत्री मोदी को नहीं लगेगा। वह उत्तर प्रदेश के युवाओं, किसानों और छोटे व्यापारियों को लगेगा। बहुत कठिन समय आ रहा है। एक्शन लेने के बजाय प्रधानमंत्री मोदी कह रहे हैं विदेश यात्रा पर नहीं जाइए, जबकी प्रधानमंत्री मोदी खुद दुनिया के चक्कर कांट रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed