‘कॉकरोच जनता पार्टी’ को बताया नकारात्मक एजेंडा: मंत्री भूपेंद्र चौधरी
बरेली। प्रदेश के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री भूपेंद्र चौधरी ने शनिवार को बरेली के सर्किट हाउस में विभागीय कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने जनकल्याणकारी और स्वरोजगार योजनाओं की प्रगति पर अफसरों को दिशा-निर्देश दिए। बैठक में बरेली मंडल के संयुक्त आयुक्त उद्योग और सभी जिलों के उपायुक्त उद्योग उपस्थित रहे। मंत्री ने युवाओं को रोजगार सृजक बनाने और उद्यमिता को प्रोत्साहित करने पर जोर दिया। मंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार युवाओं की प्रतिभा को नई ऊर्जा प्रदान करेगी। सरकार उन्हें आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है।
नीट पेपर लीक मामले पर भूपेंद्र चौधरी ने बयान दिया। उन्होंने कहा कि सीबीआई मामले की जांच कर रही है। दोषियों के खिलाफ ऐसी कार्रवाई की जाएगी ताकि भविष्य में पुनरावृत्ति न हो। ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ के सवाल पर मंत्री ने इसे नकारात्मक एजेंडा बताया। उन्होंने कहा कि यह लोगों को गुमराह करने का प्रयास है। देश की जनता सजग है और ऐसी राजनीति करने वालों के लिए कोई जगह नहीं है। मंत्री ने यह भी कहा कि सरकार ने विकास यात्रा को तेजी से आगे बढ़ाया है, जिससे विपक्ष हताश है।
