KARMYUG VARTA

एक साथ आयें, नई रांह बनायें

प्रेमी को फुफेरा भाई बता रखा पति के साथ, राज खुलने पर पत्नी ने गुड्डू संग कर दिया कत्ल

1 min read

मऊ। उत्तर प्रदेश के मऊ जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। कोपागंज थाना इलाके के कसारा गांव के पास मिले कुंजबिहारी राजभर की हत्या का खुलासा बुधवार को पुलिस ने किया। पुलिस के अनुसार, कुंजबिहारी की हत्या पत्नी नेहा ने अपने प्रेमी गुड्डू राजभर के साथ मिलकर की थी। उसने दो महीने पहले तक प्रेमी को फुफेरा भाई बताकर पति के साथ रखा था। पुलिस अधीक्षक कमलेश बहादुर ने बताया कि मुहम्मद अली इंटर कॉलेज इंदारा के पास से मंगलवार को गुड्डू कुमार और नेहा को गिरफ्तार किया गया। 25 जुलाई को को शव मिलने के बाद पहचान नहीं हो सकी थी। पिता हरिशचंद्र की तहरीर पर पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर जांच में जुटी थी। मंगलवार को पहचान होने के बाद घटनास्थल के पास लगे सीसीटीवी फुटेज में नेहा को एक युवक के साथ देखकर पुलिस ने कड़ाई से पूछताछ की तो मामले का खुलासा हुआ। कुतुबपुर थाना मुहम्मदाबाद गोहना के रहने वाले कुंजबिहारी राजभर की शादी मधुबन थाना क्षेत्र के महुई गांव निवासी नेहा राजभर से हुई थी। जांच में पता चला कि नेहा का विवाह से पहले से ही गांव के गुड्डू भारती से प्रेम प्रसंग चल रहा था। शादी के बाद भी दोनों के बीच संपर्क बना रहा। नेहा ने अपने प्रेमी के साथ रहने के लिए योजना बनाई। मुंबई में जहां गुड्डू राजभर काम करता था, वहां उसने अपने पति को गुड्डू को अपनी बुआ का लड़का बताकर भेजा।

पति को अफेयर का शक होने पर हुआ विवाद
वहां कुंजबिहारी और गुड्डू दोनों साथ रहे। इस दौरान विश्वास जीतने के बाद गुड्डू की बात पर कुंजबिहारी ने नेहा को मुंबई बुलाया लेकिन दोनों के प्रेम प्रसंग की जानकारी कुंजबिहारी को होने के बाद उनके बीच कई बार विवाद हुआ था। इस बीच घटना से लगभग दो महीने पहले सभी मऊ लौट आए। 25 जुलाई को नेहा ने कुंजबिहारी को मुंबई जाने के बहाने मऊ स्टेशन बुलाया। वहां से वह उसे कसारा ले गई, जहां पहले से गुड्डू मौजूद था। इसी दौरान किसी बात को लेकर तीनों के बीच विवाद और मारपीट हुई, जिसमें कुंजबिहारी की मौत हो गई। घटना के बाद नेहा और गुड्डू मौके से फरार हो गए। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सिर में चोट के निशान मिले थे। SP ने बताया कि पुलिस ने कसारा चौराहे पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली, जिसमें कुंजबिहारी दोनों आरोपियों के साथ दिखाई दिया। इसके बाद पूछताछ और अन्य साक्ष्यों के आधार पर पूरे घटनाक्रम का खुलासा हुआ। मंगलवार को मुखबिर की सूचना पर गुड्डू कुमार उर्फ गुड्डू भारती (28) निवासी महुई थाना मधुबन और नेहा राजभर (21) पत्नी कुंजबिहारी को गिरफ्तार कर लिया गया। फरवरी 2024 में दोहरीघाट थाना इलाके के उसरी गांव निवासी लवकुश चौहान की शादी पायल चौहान से हुई थी। घर में सभी खुश थे और चारों तरफ मांगलिक वातावरण था। शादी के चार दिन बाद लवकुश चौहान का शव दूल्हे के कपड़े में नदी किनारे संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। मामले में पत्नी की भूमिका सामने आई। पूछताछ में पायल ने बताया कि वह लवकुश से नहीं, बल्कि दिनेश यादव से प्यार करती थी। दिनेश से ही शादी करना चाहती थी, लेकिन उसके परिजनों ने सामाजिक बंधनों के कारण उसकी शादी उसकी मर्जी के खिलाफ लवकुश से करा दी थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed